जिनवाणी सज्जाप्रतियोगिता
JinSwara और Jinwani.com प्रस्तुत करते हैं — इस श्रुत पंचमी 2026 के उपलक्ष्य में
प्रतियोगिता श्रेणियाँ
ग्रंथ व ग्रन्थकार परिचय
किसी भी जीर्ण-शीर्ण जिनवाणी की सेवा कर उसे अहिंसक सामग्री से सुंदर बनाएँ।
- 1कोई भी जीर्ण-शीर्ण जिनवाणी माता को लेकर पृष्ठों, कवर आदि को अच्छे से चिपकाएँ।
- 2अहिंसक सामग्री से सम्मान पूर्वक सजाएँ एवं सेवा से पहले और बाद की फोटो/वीडियो लें।
- 3जिनवाणी एवं उनके ग्रन्थकार (आचार्य/मुनिराज) का परिचय देते हुए 2-3 मिनट की वीडियो रिकॉर्ड करें।
तात्त्विक पंक्तियाँ लिखो
आगम या विद्वानों का कोई एक सूक्ति वाक्य 12"×18" कार्डबोर्ड पर सुंदर वर्तनी में लिखें।
- 1आगम अथवा विद्वानों का कोई भी 1 सूक्ति वाक्य 12"x18" कार्डबोर्ड पर सुंदर वर्तनी में लिखें।
- 2उससे आपको क्या समझ आया और जीवन में कैसे अप्लाई किया, इसे समझाते हुए 2-3 मिनट की वीडियो बनाएँ।
पात्रता एवं पुरस्कार
आयु वर्ग: 5-10 वर्ष, 11-15 वर्ष, एवं 16+ वर्ष। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार (Gifts) दिए जाएंगे! परिणाम श्रुत पंचमी को घोषित किए जाएंगे।
जिनवाणी खोजें
भौतिक ज्ञान का डिजिटल सेतु
जिनवाणी आपको 30+ ऑफलाइन प्रकाशकों से सीधे जोड़ता है — 2,200+ प्रामाणिक जैन ग्रंथ घर बैठे मँगाएँ।
अपनी प्रविष्टि जमा करें
उच्च-गुणवत्ता वीडियो और फ़ोटो अपलोड की सुरक्षित प्रक्रिया के लिए, सबमिशन पोर्टल Google Forms पर होस्ट किया गया है। कृपया सुनिश्चित करें कि आप अपने Google अकाउंट में लॉग इन हैं।
✨ सबमिशन फॉर्म खोलेंGoogle Forms पर सुरक्षित रूप से होस्ट किया गया • Jinwani द्वारा कोई खाता डेटा संग्रहीत नहीं किया जाता है